Wednesday, June 26, 2024
बस्ती मण्डल

रवि सोनकर महापुरुष महाराजा सुहेलदेव की मूर्ति व स्मृति द्वार का निर्माण कर राजभर समाज का प्रदेश में सम्मान बढ़ाया है-अनिल राजभर

कुदरहा/बस्ती। ब्लाक मुख्यालय पर विधायक निधि से बना महाराजा सुहेल देव स्मृति द्वार व स्थापित प्रतिमा का अनावरण मंगलवार को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने बैदिक मंत्रोचार के बीच फीता काट कर किया। लोगों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि अनिल राजभर ने कहा कि महादेवा विधायक रवि सोनकर महापुरुष महाराजा सुहेलदेव की मूर्ति व स्मृति द्वार का निर्माण कर राजभर समाज का प्रदेश में सम्मान बढ़ाया है। यह कार्य पूर्ववर्ती सरकारों के जनप्रतिनिधियों ने कभी नहीं किया था। ओमप्रकाश राजभर ने महाराजा सुहेलदेव के नाम पर भासपा पार्टी बनाकर अब तक राजभर समाज को वोट बैंक के नाम पर दुरूपयोग किया। उन्होंने परस्पर विरोधी विचारधारा के लोगों से हाथ मिलाकर राजभर समाज को शर्मसार किया है। साथ ही महापुरुष के नाम पर कहीं भी विकास की ईट नहीं रखा। भाजपा ने राजभरों को सम्मान के साथ विकास से जोड़ने का कार्य किया है। वही सपा, बसपा व कांग्रेज ने राजभर के बेटे को नेता नहीं बनाया तो राजभर समाज विकास कहां से करेगा। वही ओमप्रकाश राजभर को निशाना बनाते हुए कहा कि ओमप्रकाश का उपनाम असलम है जो बहराइच में जाकर चद्दर चढ़ा कर राजभर समाज को अपमानित करने का काम कर रहे हैं। राजभर समाज का सम्मान व विकास भाजपा में ही सम्भव है।
इसके पूर्व महादेवा विधायक रवि सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला, ब्लाक प्रमुख कुदरहा अनिल दूबे, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव देवा, प्रदीप पांडेय, प्रधान संघ अध्यक्ष कुदरहा धर्मेन्द्र चौधरी, शिवपूजन राजभर, वीरेंद्र राजभर, मोहंती दुबे ने मुख्य अतिथि को माला पहना व स्मृति चिह भेट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता अश्वनी उपाध्याय व अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला ने किया।
महादेवा विधायक रवि सोनकर ने विधानसभा में महापुरुषों के नाम पर दर्जनों स्मृति द्वार का निर्माण कार्य कराने के साथ ही साथ चार पक्का पुल भी बनवाया। वही पांचवे पुल के नाम पर कछुआड़ में चुनाव के पहले निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने विकास कार्यों को विस्तार से गिनाया।
कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव देवा, शिवपूजन राजभर, वीरेंद्र राजभर, राम ललित चौधरी, प्रदीप पाण्डेय ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर ब्लाक प्रमुख कुदरहा अनिल दुबे ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजू पांडेय, जगदम्बा शुक्ल, विष्णु दत्त शुक्ल, बलराम गौड़, चन्द्रशेखर मुन्ना, महेश सोनकर, रवीन्द्र गौतम, रमेश मिश्रा, रवि पाण्डेय, रवीन्द्र अग्रहरि, पंकज कसौधन सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।