Saturday, July 6, 2024
बस्ती मण्डल

भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी के नेतृत्व में लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

संतकबीरनगर। जिले में भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी ने सदस्‍यता महा अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास किया गया। भाजपा नेता श्री चतुर्वेदी के नेतृत्व में शानिवार को खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र के टुम्पार चौराहा,तामेश्वरनाथ,विधियानी चौराहा,बरईटोला,मेहदावल चौराहा,कसैला,जेल रोड,काँटे चौराहा,सेमरियांवा बाजार,गजपुर,सिसईमाफी,धमरजा,पचपोखरी बाजार,एग्रो कालेनी में भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय नेता के नेतृत्व में लोगों ने भाजापा की सदस्यता ली।भाजपा नेता वैभव के इस अभियान में एक ही दिन 6 हजार नए सदस्य बनाए गए। भाजपा नेता श्री चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान निरंतर चलता रहेगा। भाजपा के साथ लोग तेजी से जुड़ रहे हैं। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी वर्ग के लोगों का सम्मान और विकास करती है।

*मोबाइल से दिलाई पार्टी की सदस्यता*

उन्होंने कहा कि इन्हीं सदस्य एवं कार्यकर्ताओं के दम पर भारतीय जनता पार्टी यूपी में फिर से प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश ने कहा कि भाजपा के विचारों से आम जनमानस खुश है। देश प्रगति के मार्ग पर चल रहा है। भाजपा की लोकप्रियता से विपक्ष हताश है। हर वर्ग के लोग भाजपा की सदस्यता में अपनी रुचि दिखा रहे हैं।वैभव चतुर्वेदी ने कहा कि कैंप के साथ-साथ नगर के वार्डो में भी लोगों को अपने मोबाइल से पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई जा रही है।सदस्यता महा अभियान में क्षेत्रीय अध्यक्ष धमेन्द्र सिंह ,जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव विकास राय,सतीश मौर्या, शुभम राय, वशिष्ठ मौर्या, सुशांत सिंह ,शशांक सिंह,अतुल उपाध्याय, सूरज, आलोक सिंह ,श्याम नारायण तिवारी, शुभम वर्मा, सोनू मौर्या, लल्ला खान, गौरव राय,सहित भारी संख्या में लोग मौजुद रहे।