Friday, July 5, 2024
बस्ती मण्डल

पत्रकार प्रदीप पाण्डेय ने दीप प्रज्वलन कर सांस्कृतिक सत्र का शुभारंभ किया

बस्ती। सांसद खेल महाकुंभ में छठे दिन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। इस दौरान बेहतरीन प्रदर्शन कर खिलाड़ियों ने दर्शकों की वाहवाही लूटी। भारतीय बस्ती के सम्पादक प्रदीप चन्द्र पाण्डेय ने ताइक्वांडो खेल और सांस्कृतिक सत्र का दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का सुभारम्भ किया। मुख्य अतिथि प्रदीप पाण्डेय ने शायरी से अपनी बात शुरू करते हुए कहाँ “बहुत दिन से तुम्हें देखा नहीं था, आंखों के लिए यह अच्छा नहीं था” उन्होंने कहाँ पूरी जिंदगी एक खेल है और जो इस खेल को खेलना सीख जाता है उसे जीतने का मजा और जीने का मजा जान जाता है। जिसके जीवन में चुनौतियां नहीं आई वह आगे नहीं बढ़ा, खेल उसी का उदाहरण है। वह दुर्भाग्यशाली है जो हारा नही। सांस्कृतिक सत्र में एकल नृत्य के लिए पलक सिंह, राहुल सिंह, मोहम्मद इरशाद, सूरज साहू, सानिया बानो, प्रज्ञा पांडे कावेरी शुक्ला, प्रीति आर्या, अंशिका यादव, आयुषी गुप्ता ने भाग लिया। समूह नृत्य में बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज, तान्या सिंह एंड निशा पांडे, उर्मिला एजुकेशन एकेडमी की बालिकाओं ने प्रदर्शन किया। एकल गायन में शाम्भवी शुक्ला, साक्षी कसौधन, शशि प्रभा, अनीता उपाध्याय, अनिल राज, अध्ययन कुमार, यशिता कुमारी, महेश शुक्ला, मोहम्मद इरफान, गोकुलानंद बंहित जैकर, अतुल कुमार की प्रस्तुति रही। काव्य पाठ में जानवी मिश्रा और वेद प्रकाश। भाषण के लिए शिवेन्द्र सिंह सूर्यवंशी ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।कार्यकम संयोजक पवन कसौधन, राम श्रृंगार ओझा, अमृत कुमार वर्मा, नितेश शर्मा, आदित्य श्रीवास्तव, सूरज श्रीवास्तव, राजेश पाल चौधरी, प्रमोद पाण्डेय, केडी चौधरी, आकाश शुक्ला, दुष्यन्त सिंह, अनूप पाण्डेय, विद्यामनी सिंह, अखिलेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।