Saturday, May 4, 2024
राजनैतिक

रोजगार गारण्टी रैली हजारों की संख्या में लखनऊ लोग बस्ती से रैली में जाएंगे-नीलम यादव

बस्ती, 16 नवम्बर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की 28 नवंबर को लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में होने वाली रोजगार गारंटी रैली को लेकर, आज महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं रैली प्रभारी श्रीमती नीलम यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ तैयारी बैठक की। उन्होंने कहा कि हजारों की संख्या में लखनऊ लोग बस्ती से रैली में जाएंगे।

प्रदेश प्रवक्ता संतोष दुबे ने कहा कि आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। पार्टी सभी 403 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। दिल्ली में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देकर आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की जनता के दिलों में एक मुकाम बनाया है। इसका असर आगामी विधानसभा चुनाव में दिखाई देगा। इस बैठक में जिलाध्यक्ष रामयज्ञ निषाद, कप्तानगंज विधानसभा के प्रत्याशी डॉ संजय कुमार चौधरी, हरैया के प्रत्याशी सुरेश सिंह, रामनाथ गौतम, पीसी पांडे, चन्द्रभान कन्नौजिया, डॉ नरेन्द्र चौधरी, पप्पू मिश्रा, चंदन तिवारी, डॉ राम सुभाष वर्मा, दिनेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।