Saturday, June 29, 2024
बस्ती मण्डल

शोक: भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष नारंग चौधरी का निधन

स्ती।भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नारंग चौधरी का कल शाम इलाज के दौरान मृत्यु हो गया। भाजपा के साऊँघाट में लगातार संगठन में बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक मण्डल महामन्त्री के पदों पर रह चुके थे, पिछले महीने ही किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष के पद पर नियुक्त हुए थे। जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने बताया कि वे अपने पीछे पत्नी सहित एक लड़की व दो लड़कों को छोड़ गए। अपने घर मे परिवार चलाने वाले वे एकलौते व्यक्ति थे। किसान मोर्चा के चौपाल कार्यक्रम में इन्होंने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था। ग्राम राघेरवा सोनहटी बुजुर्ग के रहने वाले नारंग चौधरी 6 नवम्बर को मूर्ति विसर्जन में गए थे शाम करीब 7 बजे मोटरसाइकिल सवार 2 लोगो मे जोरदार टक्कर मारी जहाँ वे तुरन्त जमीन पर बेहोस हो गए। तत्काल उन्हें बस्ती जिला अस्पताल लाया गया लेकिन हालत गंभीर देखते हुए गोरखपुर फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया। कल रात लगभग 10 बजे इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पोस्मार्टम होने के बाद मूडघाट उनका अंतिम संस्कार किया गया। सांसद हरीश द्विवेदी, महेश शुक्ला, गोपेश्वर त्रिपाठी, विधायक दयाराम चौधरी, पवन कसौधन, दिलीप पाण्डेय, रवि सोनकर, यशकांत सिंह, अजय सिंह, चन्द्र प्रकाश शुक्ल, संजय जायसवाल, राकेश श्रीवास्तव, विवेकानंद मिश्र, रामानंद नन्हे, धर्मराज गुप्ता, ब्लाक प्रमुख अभिषेक कुमार, नागेन्द्र सिंह, प्रदीप दुबे, इंद्रजीत चौहान, कामेंद्र चौहान, राजन ठाकुर, गौरव त्रिपाठी, संदीप पाण्डेय ने शोक व्यक्त किया।