Monday, July 1, 2024
बस्ती मण्डल

विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया

नगर/बस्ती।प्राथमिक विद्यालय नगर बाजार मैं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन मंगलवार को किया गया विधिक जागरूकता की जानकारी देते हुए लेखपाल संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया साक्षरता से आशय जनता को कानून से समब्न्धित सामान्य बातों से परिचित कराकर उनका सशक्तीकरण करना है। विधिक जागरूकता से विधिक संस्कृति को बढ़ावा मिलता है, कानूनों के निर्माण में लोगों की भागीदारी बढ़ती है और कानून के शासन की स्थापना की दिशा में प्रगति होती है।

पहले ‘विधिक रूप से साक्षर’ होने का अर्थ था – ‘कानूनी दस्तावेजों, विचारों, निर्णयों, कानूनों आदि को लिख पढ़ पाने की क्षमता’। किन्तु अब इसका अर्थ कानून से सम्बन्धित इतनी क्षमता से है जो किसी कानूनी समाज में अर्थपूर्ण जीवन जीने के लिए जरूरी हो।
निरक्षर व्यक्ति कानून से भय खाता है और उससे दूर भागता है।
विधिक निरक्षर व्यक्ति अनजाने में कानून के विपरीत आचरण कर सकता है या कानून से सहायता प्राप्त करने में अक्षम होता है।
विधिक रूप से निरक्षर व्यक्ति अपने विधिक अधिकारों का प्रभावी ढंग से उपयोग नहीं कर पाता। जिसमें नगर प्रधान प्रतिनिधि रामकृपाल यादव,राजेश कुमार चौधरी, मनोज कुमार यादव, अरुण कुमार मिश्रा, मंटू, शिवच