Friday, July 5, 2024
बस्ती मण्डल

प्रसपा की बैठक में बनी सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा की रणनीति

बस्ती । प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ‘विपिन’ की अध्यक्षता में प्रेस क्लब में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 10 नवम्बर को बस्ती पहुंचने वाली सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा की सफलता के बारे में विचार का पदाधिकारियों में दायित्वों का वितरण किया गया।

तैयारी बैठक में प्रदेश महासचिव मुन्ना त्रिपाठी ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा का उद्देश्य जनमानस से सीधा संवाद बनाकर आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की निर्णायक जीत तंय करना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह स्थान-स्थान पर सभाओं को सम्बोधित कर पार्टी का संदेश पहुंचा रहें हैं। मण्डल प्रभारी मन्टू काजी, और महताब आलम ने तैयारियों की समीक्षा किया। पार्टी के व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रीतेश गुप्ता ने कहा कि रथ यात्रा को व्यापक जन समर्थन मिल रहा है।
जिलाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ‘विपिन’ ने बताया कि रथ यात्रा की सफलता के लिये तैयारियां तेज हैं और पदाधिकारियों में दायित्वों का वितरण कर दिया गया है। बैठक में डॉ. अजय पाण्डेय, एबादुल हक, विजय यादव, विपिन त्रिपाठी, बाल गोविन्द यादव, सुभाष यादव, अब्दुल रहमान, सतीश शर्मा, वृजेश दूबे, दीपक सिंह, सदावृक्ष तिवारी, संतराम यादव, लवकुश गौड के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।