28 के धरने को लेकर शिक्षकों, कर्मचारियों ने झोेंकी ताकत, बैठक में बनी रणनीति
बस्ती। कर्मचारी शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच उ.प्र. की बैठक सोमवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय पर मंच एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर आगामी 28 अक्टूबर को जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष दिन में 11 बजे से विशाल धरना प्रदर्शन की रूप रेखा पर विचार किया गया। विशाल धरने के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जायेगा। बैठक के बाद जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से धरना प्रदर्शन की जानकारी दी गई।
बैठक को सम्बोधित करते हुये अध्यक्ष चन्द्रिका सिंह ने कहा कि शिक्षकों कर्मचारियों की आवाजों को सरकार लगातार अनसुना कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। बैठक में धरने में शिक्षकों की निर्णायक उपस्थिति पर विचार किया गया। बैठक को कलेक्टेªट मिनीस्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मिश्र, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम अधार पाल, प्रान्तीय उपाध्यक्ष राकेश पाण्डेय, जिला मंत्री तौलू प्रसाद, शिक्षक संघ के जिला मंत्री बाल कृष्ण ओझा आदि ने सम्बोधित किया। कहा कि कर्मचारी हितों को लेकर संवेदनहीन सरकार से आर-पार का संघर्ष करना ही होगा। यदि इस धरने के बाद भी सरकार न चेती तो प्रदेश के शिक्षक, कर्मचारी आगामी 30 नवम्बर को लखनऊ के इको गार्डन पार्क में प्रदेश के लाखों कर्मचारी, शिक्षक अधिकारों के लिये जुटेंगे और आगामी आन्दोलन की घोषणा प्रदेश नेतृत्व द्वारा की जायेगी।
बैठक में दुर्गेश यादव, सुधीर तिवारी, शिव प्रकाश सिंह, प्रताप नरायन चौधरी, वेद प्रकाश उपाध्याय, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अरूणेश पाल, कोषागार संघ अध्यक्ष अखिलेश पाठक,सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष अजय आर्य आदि शामिल रहे।