Saturday, May 4, 2024
राजनैतिक

चौधरी जयंत सिंह  की उपस्थिति में पूर्व विधायक विनोद कुमार हरित ने राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ली

नई दिल्ली ।वसंत कुंज में राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह  की उपस्थिति में पूर्व विधायक विनोद कुमार हरित ने राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ली।

विनोद कुमार हरित 2007 से 2012 तक सिवालखास विधानसभा से विधायक रहे बहुजन समाज पार्टी में आगरा अलीगढ़ मुरादाबाद मेरठ और सहारनपुर के मंडल कॉर्डिनेटर के साथ-साथ बागपत और मेरठ के जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष रहे।

वर्तमान में पूर्व विधायक विनोद कुमार हरित भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य थे भारतीय जनता पार्टी की किसान विरोधी नीतियों से त्रस्त होकर आज पूर्व विधायक विनोद कुमार हरित ने राष्ट्रीय लोक दल के सदस्यता ली
अनुसूचित जाति जनजाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत कन्नौजिया ओर रालोद नेता अभिषेक चौधरी गुर्जर उपस्थित रहे