Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

पेड़ से लटकती मिली युवक की लाश

बनकटी/बस्ती।(वकील सिद्दिकी) लालगंज थाना क्षेत्र के बांसापार गांव के बागीचे में दो महुये के पेड़ के बीच बांस के सहारे लटकती इसी गांव के 19 वर्ष के श्रवण कुमार पुत्र अर्जुन की जाश मिली है। भोर में टहलने निकली महिलाओं ने लाश को देखा, इसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को उतरवाया और पोस्टमार्टम को भेज दिया।
कुछ लोग इसे आत्महत्या तो कुछ ऑनर किलिंग से जोड़कर देख रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अर्जुन का पैर जमीन से लगा हुआ था। लाश उतारने पर उसके शरीर में कई जगह मारने पीटने के निशान मिले। गला कसने का कोई निशान नही देखा गया। परिजनों के मुताबिक अर्जुन सोमवार की रात भोजन कर के घर पर सोया था तभी किसी का फोन आया और चला गया। सुबह पेड़ के सहारे लटकती उसकी लाश मिली। इस मामले को कुछ लोग प्रेम प्रसंग से भी जुड़ा बता रहे हैं।