Sunday, June 16, 2024
बस्ती मण्डल

प्रदेश सचिव दीवान चन्द्र पटेल के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

मुंडेरवा/बस्ती:भारतीय किसान यूनियन के बस्ती मंडल उपाध्यक्ष दीवान चन्द्र पटेल को प्रदेश नेतृत्व ने प्रदेश सचिव बनाकर बड़ी जिम्मेदारी सौप दी है।प्रदेश सचिव बनाये जाने के बाद श्री पटेल के बस्ती में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया।मुंडेरवा पहुंचे प्रदेश सचिव ने किसान आंदलोन में शहीद हुए तीन किसानों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।

भारतीय किसान यूनियन में अपनी प्रतिभा और नेतृत्व से जिले मे अपना परचम लहराने वाले दीवान चन्द्र पटेल का कद संगठन में उनके कार्यों को देखकर लगातार बढ़ रहा है।ब्लाक स्तर से नेतृत्व शुरू करने वाले दीवान चन्द्र पटेल को अब मंडल उपाध्यक्ष से ऊपर प्रदेश नेतृत्व में जगह मिल गयी है।पटेल को अब भाकियू का प्रदेश सचिव बनाया गया है।प्रदेश सचिव बनाये जाने के बाद सोमवार को जब श्री पटेल का सोमवार को जिले में प्रथम आगमन हुआ तो उत्साहित कार्यकर्ताओं ने हरैया, कप्तानगंज,, गोटवा, फुटहिया,मनौरी ,टेमारहमत कांटे सहित अन्य स्थानों पर फूल मालाओं से जोर दार स्वागत किया।मुंडेरवा पहुंचे श्री पटेल ने सर्वप्रथम किसान आंदोलन में शहीद किसानों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।इस दौरान शोभाराम ठाकुर,अनूप चौधरी, मारतेन्द्र प्रताप,जयराम चौधरी,सुभाष चन्द्र किसान,नाटे,चन्द्रप्रकाश, राजदेव चौधरी, सात्विक पटेल, रामचंद्र चौधरी, प्रदीप पांडेय, जनार्दन मिश्र,ब्रह्मादीन,मुन्नु चौधरी, रामा यादव,पंचराम,रामचन्द्र सिह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।