Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

योजना श्रमिक रहे हड़ताल पर ,श्रमिक संगठनों का दावा

बस्ती। 24 सितंबर आंगनबाड़ी,आशा, रासोइया आदि योजना श्रमिको के संयुक्त मंच उप्र के राज्यव्यापी हड़ताल के आवाहन पर जनपद में भी हड़ताल सफल रही। योजना श्रमिको के संयुक्त मंच के संयोजक के के श्रीवास्तव ने हड़ताल को सफल बताते हुए कहा कि विभिन्न विकासखंड कार्यालयों पर कार्य बहिष्कार करते हुए आंगनबाड़ी ,आशा और रसोइयों ने धरना दिया है। संयुक्त मंच ने 27 सितंभर को प्रस्तावित संयुक्त किसान मजदूर मोर्चे के देशव्यापी बंद को समर्थंन दिया है।
हड़ताल को सफल बताते हुए एटक नेता अशर्फीलाल ने कहा कि जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित 17 सूत्रीय ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया गया। सीटू नेता कामरेड के के तिवारी ने कहा कि योजना श्रमिको को न्यूनतम वेतनमान दिए जाने के उच्च न्यायालय के निर्देशों का उलंघन राज्य सरकार कर रही है ऐसे में हड़ताल उचित है।
ज्ञापन देने वालो में मिडडे मील रासोइया कर्मचारी यूनियन के ध्रुव चंद,विशाला,राम निरख, आशा कर्मचारी यूनियन के राम अजोर यादव ,आंगन बाड़ी कर्मचारी संघ की रतन बाला ,प्रमिला पाठक, यूपीएमएसआरए के सुनील श्रीवास्तव ,किसान सभा के राम गढ़ी चौधरी, शेष मणि, खेतमज़दूर यूनियन के सत्य राम सहितसन्तोष कुमार पांडेय,चंद्रिका सिंह आदि शामिल रहे।