Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

अम्बिका यादव बने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कोषाध्यक्ष, दिखी खुशी की लहर

कुदरहा/बस्ती।पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष ब्रम्हदेव यादव ने अपनी टीम की घोषणा कर दिया है जिसमे कुदरहा मण्डल के युवाओं में अपने काफी लोकप्रिय कोरोना काल में जनता की सेवा हेतु बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने वाले प्रभावशाली युवा समाजसेवी अम्बिका यादव को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया हैं जिसको लेकर कुदरहा मण्डल के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ पिछड़े वर्ग के लोगो में खुशी की लहर दौड़ गयी
अम्बिका यादव ने कहा अपने जिला अध्यक्ष लोकप्रिय जन जन के नेता ब्रह्मदेव यादव “देवा” सांसद हरीश दृवेदी महदेवा विधायक रवि सोनकर जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला जी ने हम पर जो भरोसा जताया है उस पर शत प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूँगा , और भाजपा को पांचो विधानसभा में पुनः जीत दिलाने हेतु अथक परिश्रम करूँगा एवम भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार ब्यक्त किया
जहा पर कुदरहा ब्लाक प्रमुख अनिल दूबे मनोज पासवान अखिल भारतीय कुदरहा प्रधान संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार चौधरी, पवन यादव,ओमकार चौधरी,अभिषेक यादव,मनोज यादव,अनिल चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता ने हर्ष व्यक्त किया।।