Sunday, May 5, 2024
बस्ती मण्डल

संगठन की आवश्यकता और नेतृत्व की भूमिका विषय पर चर्चा हुई

नगर/बस्ती।जय पूर्वांचल व्यापार मंडल बस्ती सम्बध्द अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की संगठन विस्तार के क्रम में आज एक बैठक नगर बाजार में दुर्गा मंदिर पर हुई I

जिसमें संगठन की आवश्यकता और नेतृत्व की भूमिका विषय पर चर्चा हुई I जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र शुक्ल ने कहा कि इस धरती पर प्रत्येक समाज को अपनी सुरक्षा विकास के लिए संगठन की आवश्यकता महसूस होती है इस लिए व्यापारियों को भी अपने सम्मान की रक्षा के लिए संगठन बनाकर रहना चाहिए I वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयेश सिंह मुन्ना ने पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग दोहराते हुए कहा कि अगर डीजल पेट्रोल रसोई गैस जीएसटी में शामिल हो तो तमाम सारी वस्तुएं सस्ती हो जाएगी जिसका व्यापारी सहित जनता को भरपूर लाभ होगा ,,संगठन की रीत नीत बताते हुए महामंत्री संगठन बृजेश सिंह मुन्ना ने कहा कि बिना संगठन के कोई भी वर्ग सम्मान नहीं पा सकता ना ही सुरक्षित रह सकता है इसलिए उन्होंने व्यापारियों से आवाहृन किया कि हम सभी व्यापारी एक हो तभी व्यापारी समाज सुरक्षित रहेगा व्यापारी दिन रात मेहनत करके सरकार का राजकोष टैक्स के रूप में भरते ही हैं तथा समाज को आवश्यक वस्तुओं को समय से पहुंचाने का काम करते हैं व्यापारी सुबह 7:00 बजे से रात 9:00 बजे तक बिना रुके जनता को सेवा देता रहता है इसलिए अब व्यापारी समाज एक हो, संगठन के जिला उपाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी, महेंद्र पांडे ने भी अपने अनुभव साझा किया I बैठक का संचालन वरिष्ठ महामंत्री राम विनय पांडे ने किया I संगठन मंत्री हरिओम प्रकाश यादव, सहित विपीन मिश्रा लकी , विजय कांत दुबे ,अविनाश भारती,मुमताज ,विजय कुमार दुबे, अरुण मिश्रा ,आलम, शकील खान आकाश मौर्य ,उमेश दुबे वेदप्रकाश सहित तमाम व्यापारी गण मौजूद रहे