Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

दुबौलिया के अशोकपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान

दुबौलिया/बस्ती। ब्लॉक क्षेत्र के अशोकपुर क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्ड संख्या 7,8,9, और के लिए मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही है। मतदान केन्द्र दोपहर में मतदाता नही दिखे।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के 29 मई को मतदान केन्द्र पर लम्बी लम्बी मतदाताओ की लाइन देखने को मिली थी। वही आज संख्या कम देखने को मिली। पूर्व में मतदान मे लगे अधिकारियो और कर्मचारियो की गडबड़ी से अशोकपुर ग्राम पंचायत मे क्षेत्र पंचायत वार्ड संख्या 7;8,9 अशोकपुर प्रथम (ग्राम पंचायत संख्या वार्ड नंबर सात ) एंव क्षेत्र पंचायत वार्ड संख्या अशोकपुर द्वितीय (ग्राम पंचायत वार्ड संख्या आठ और नौ के मत पत्रो को एक ही डाल दिया गया था। जब मतपत्रो की गिनती की बारी आई तो दोनो वार्डो के मतपत्र एक दूसरे मे मिला होने के कारण सम्भव ही नही हो पाया की कौन सा मतपत्र किस वार्ड का है। ऐसे मे दोनो क्षेत्र पंचायत के वार्ड संख्या के ग्राम पंचायत वार्ड संख्या सात, आठ ,और नौ पर फिर से मतदान करवाना पडा। शाम छः बजे मतदान समाप्त होने पर दोनो केन्द्र पर कुल 52• 58 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 755,मतदाताओ के सापेक्ष 397,मत पोल हुए यह जानकारी आर ओ संजय शर्मा ने दी इस दौरान दुबौलिया थाने की फोर्स मौजूद रही