Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

युवा कांग्रेस की बैठक में ग्राम पंचायत स्तर पर संगठन की मजबूती पर जोर

बस्ती। भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक गुरूवार को युवा कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश पाण्डेय की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, बूथ प्रबंधन, ब्लाक कमेटियों के गठन आदि पर विचार कर निर्णय लिये गये।
बैठक को सम्बोधित करते हुये युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी आलोक सिंह ने कहा कि युवाओं के परिश्रम से ही कांग्रेस की सरकार बनने का संकल्प साकार होगा। बूथों पर निरन्तर सक्रियता और समीक्षा के साथ ही जन समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ता संघर्ष तेज करें। मंहगाई, बेकारी, स्वास्थ्य, शिक्षा के सवालों पर लगातार संघर्ष की आवश्यकता है। प्रदेश महासचिव प्रशान्त पाण्डेय ने कहा कि ग्राम पंचायत, न्याय पंचायत स्तर पर कांग्रेस की नीतियों से लोगों को जोड़ने की जरूरत है तभी साम्प्रदायिक और जातिवादी राजनीति से प्रदेश को मुक्ति मिल सकेगी।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश पाण्डेय, महामंत्री रामकृष्ण दूबे ने पदाधिकारियों को संगठन स्तर पर चलाये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दिया। बताया कि जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष जारी है और अनेक कार्यक्रम किये गये। कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी ने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का हौसला बढाया। बैठक में 20 से अधिक लोगों ने युवा कांग्रेस की सदस्यता लिया।
बैठक में मुख्य रूप से सर्वेश शुक्ला, विकास वर्मा, पवन अग्रहरि, अभिषेक सिंह, सुरेन्द्र पाण्डेय, मो. खालिद, उमेश तिवारी, शैलेन्द्र मिश्र, पंकज गौतम, अंकित शुक्ल, इन्द्रजीत उपाध्याय, शम्भूधर द्विवेदी, दीपक शुक्ल, सिद्धार्थ शुक्ल के साथ ही युवा कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।