Saturday, June 29, 2024
बस्ती मण्डल

हमे योगेश्वर श्रीकृष्ण से संध्या उपासना व यज्ञ करने की प्रेरणा करनी चाहिए-ओमप्रकाश आर्य

बस्ती। आर्य समाज नई बाजार बस्ती के प्रधान ओम प्रकाश आर्य ने वैदिक यज्ञ कर जनपदवासियों को योगेश्वर श्रीकृष्णजन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। यज्ञ करते हुए उन्होंने ईश्वर से लोगों को योगेश्वर का योगबल, बुद्धिबल प्रदान करने की प्रार्थना की। कहा कि हमे योगेश्वर श्रीकृष्ण से संध्या उपासना व यज्ञ करने की प्रेरणा करनी चाहिए। उन्होंने आमजनमानस से इस पवित्र पर्व पर राष्ट्र के लिए सर्वस्व न्योछावर का पावन संदेश ग्रहण करने की अपील की। ज्ञात हो कि संस्था द्वारा द्वारा घर घर यज्ञ हर घर यज्ञ अभियान के अन्तर्गत पिछले 22मई से लगातार चलाये जा रहे कोरोना मुक्ति यज्ञ के प्रथम चरण के आज 101 दिन पूर्ण हो गए। इस दौरान गलियों, शहर व ग्रामों में लगभग 151 स्थानों पर वैदिक यज्ञ कर लोगों को कोरोना से बचने के लिएऔषधियों युक्त हवन सामग्री से यज्ञ करने, स्वच्छता व अभिवादन हेतु नमस्ते करने की प्रेरणा दी गई। आर्य ने बताया कि घर घर यज्ञ हर घर यज्ञ अभियान आगे भी चलता रहेगा जिससे कोरोना के तीसरी लहर से हम बच सकें। श्रावणी उपाकर्म पर्व का समापन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर सायंकालीन कार्यक्रम में योगेश्वर श्रीकृष्ण चरित्र व उनके विराट राष्ट्ररक्षक स्वरूप वर्णन के साथ होगा। यज्ञ कराते हुए आचार्य सुरेश जोशी ने बताया कि ईश्वर के गुणों को कहना और महसूस करना स्तुति, उनमे विद्यमान गुणों की याचना करना प्रार्थना और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए समर्पण करना उपासना कहलाता है। इस प्रकार ईश्वर की प्रतिदिन पूजा करनी चाहिए। भजनोपदेशिका पण्डिता रुक्मिणी देवी ने अपने मधुर भजनों के माध्यम से बताया कि हमें आधुनिक शिक्षा के साथ साथ अपने बच्चों को गीता, रामायण, दर्शन, उपनिषद, और वेदों के स्वाध्याय के लिए भी प्रेरित करना चाहिए ताकि वे अपने देश की प्राचीन संस्कृति के संरक्षण में अपना योगदान दे सकें। इस अवसर पर राजेन्द्र अनीता जायसवाल, घनश्याम मीना आर्य, रोहित मिथलेश, आशुतोष कुमार सपत्नीक मुख्य यजमान रहे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए देवव्रत आर्य ने बताया कि यज्ञ अभियान चलते रहने व लोगों की सतर्कता से हम सभी कोरोना को मात दे सकते हैं। इस अवसर पर विजय कुमार, किरन सिंह,अजय कुमार बरनवाल, किसमता देवी,महिमा, मिथलेश,श्लोक, प्रियांशू, मयंक, गुरु पूजन, मीना, स्मिता देवी, अशोक कुमार, प्रिंस, विश्वनाथ, सुरेन्द्र शर्मा, चंद्रभान शर्मा, प्रेमा देवी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
गरुण ध्वज पाण्डेय।