Saturday, May 18, 2024
उत्तर प्रदेश

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम गाजियाबाद हापुड़ में मनेगा धूमधाम से

गाजियाबाद । स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम नेहरू युवा केन्द्र गाजियाबाद और हापुड़ में भी अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। नेहरू युवा केन्द्र गाजियाबाद के जिला युवा अधिकारी देवेन्द्र कुमार ने बताया कि गाजियाबाद और हापुड़ दोनों जनपदों में 75-75 गांव को चिन्हित किया जा रहा है जिनमें स्वतंत्रता दौड का आयोजन किया जायेगा। और प्रत्येक गांव से 03 युवाओं का चयन किया जायेगा उन्हें भारत सरकार का प्रमाण पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया जायेगा।

नेहरू युवा केन्द्र गाजियाबाद के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक मुकन्द वल्लभ शर्मा ने बताया कि 13 अगस्त से 02 अक्टूबर 2021 तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक और युवा मण्डल अध्यक्ष व पदाधिकारियों के माध्यम से दौड का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में सबसे पहले सभी को लाइन में लगाया जायेगा, फिर अतिथियों का सम्बोधन स्वतंत्रता के विषय में. प्रतिज्ञा -फ्रीडम रन 2.0 – राष्ट्रीय गान का गायन करने के बाद स्वतंत्रता दौड का हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया जायेगा।
गांव स्तर पर कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक रजापुर में प्राची, शिवम शर्मा, भोजपुर में श्रीमती भानू और गौरव शर्मा, मुरादनगर में रेनू और मोनू लोनी में तालिब और मोनिका करेंगे। हापुड़ में गढमुक्तेश्वर में देववृत चौहान धौलाना में श्रीमती ममता चौहान, हापुड़ ब्लाक में गौरव व्दारा संयोजन किया जायेगा। जिला स्तर पर सभी एनवाईवी के साथ समन्वय का कार्य सनोवर और कैफ खान व्दारा किया जायेगा।