Sunday, May 5, 2024
उत्तर प्रदेश

बरिष्ठ भाजपा नेता अशोक दूबे के निधन प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शोक व्यक्त किया

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने भाजपा के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेता अशोक दुबे के असामायिक निधन पर शोक व्यक्त किया।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व में इटावा से भाजपा के विधायक रहे श्री अशोक दुबे का समाज एवं पार्टी के विकास के लिए अतुलनीय योगदान रहा। ईश्वर श्री अशोक दुबे को अपने श्री चरणों में स्थान दे एवं शोक संतप्त परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।