Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

जड़ी बूटियों से आयुर्वेद में इलाज किया जाता है, इनसे यज्ञ करने से सम्बंधित रोग दूर होते है-ओमप्रकाश आर्य

बस्ती। आर्य समाज बस्ती द्वारा घर घर यज्ञ हर घर यज्ञ के क्रम में आज ग्राम भरवलिया में अलख निरंजन आर्य के नेतृत्व में कोरोना मुक्ति यज्ञ का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें दिनेश कुमार व सत्येन्द्र मिश्र मुख्य यजमान रहे। इस अवसर पर ओम प्रकाश आर्य ने लोगों को स्थानीय जड़ी बूटियों के बारे में बताते हुए कहा कि इन्ही जड़ी बूटियों से आयुर्वेद में इलाज किया जाता है। इनसे यज्ञ करने से सम्बंधित रोग दूर होते हैं। यज्ञ में देशी गाय के उपले या आम की समिधा मुख्य रूप से प्रयोग की जाती है। जिससे वातावरण में अधिकाधिक ऑक्सीजन का उत्सर्जन होता है। इसलिए यज्ञ तो अब घर घर के लिए सुलभ है। फिर भी गरीब बस्तीयों में सक्षम लोगों के सहयोग से यज्ञ की व्यवस्था की जानी चाहिए। तभी आमजनमानस सुरक्षित रह सकेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजय कुमार, श्रवण कुमार, नागेन्द्र कुमार, निखिल सज्जन, वैष्णव कुमार, बिन्दु कुमार, राजदेव यादव, राजकुमार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।