Saturday, June 22, 2024
बस्ती मण्डल

प्रभाशंकर शुक्ला को कुलपति बनाये जाने पर हर्ष

बभनान बस्ती।(संवाददाता) विकासखंड छपिया के पाण्डेय पुरवा मसकनवा निवासी व जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर, उत्तराखंड में अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग के प्रोफेसर प्रभा शंकर शुक्ला ने ईस्टर्न विश्वविद्यालय शिलांग मेघालय में कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया है। प्रोफेसर प्रभा शंकर शुक्ला को विश्वविद्यालय शिलांग मेघालय में कुलपति बनाए जाने पर क्षेत्रीय लोगों में हर्ष व्याप्त है।प्रोफेसर प्रभा शंकर शुक्ल का जन्म गोंडा जनपद के विकास खंड छपिया ग्राम पाण्डेय पुरवा मसकनवा के मूल निवासी हैं।इनकी प्राथमिक शिक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय एवं हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की शिक्षा कृषक इंटर कॉलेज गौर बस्ती से हुई थी।इन्होंने कुलभास्कर आश्रम पी.जी.कॉलेज प्रयागराज से बीएससी व एमएससी की पढ़ाई पूरी की इसी विश्वविद्यालय से 1995 में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की।ईस्टर्न विश्वविद्यालय शिलांग मेघालय का कुलपति बनाए जाने डॉ.प्रभाकर मिश्र पूर्व प्राचार्य आचार्य नरेन्द्र देव किसान पी.जी.कालेज बभनान गोण्डा डॉ.अम्ब्रीश त्रिपाठी महात्मा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय,वर्धा सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।