Wednesday, June 26, 2024
बस्ती मण्डल

ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर प्रदेश सचिव प्रवीण कुमार चौधरी ने दी बधाई

बस्ती। जनता दल यू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दिल्ली के जंतर मंतर पर हुई बैठक में सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। इसका प्रस्ताव स्वयं आरसीपी सिंह पार्टी के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पटल पर रखा। इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। आरसीपी सिंह को केन्द्रीय इस्पात मंत्री बनाया गया है।

बताते चलें ललन सिंह 17 वीं लोकसभा में बिहार के मुंगेर से सांसद चुने गये थे। पार्टी में उनकी साख काफी अच्छी है और वे अपनी अलग कार्यशैली की वजह से जाने जाते हैं। ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर प्रदेश सचिव प्रवीण कुमार चौधरी ने हार्दिक बधाई और शुभकामनायें दिया है। उन्होने कहा ललन सिंह के नेतृत्व में पार्टी ऐतिहासिक सफलता हासिल करेगी और जनता में भरोसा मजबूत होगा। जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप चौधरी एडवोकेट, धर्मेन्द्र कुमार, नागेन्द्र, विजय कुमार, अरूण कुमार, अमरेश कन्नौजिया आदि ने भी नये राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई और शुभकामना दिया है।