Sunday, July 7, 2024
बस्ती मण्डल

अखिल भारतीय प्रधान संगठन द्वारा

कलवारी/बस्ती।(सुनील उपाध्याय) दुबौलिया ब्लाक के पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष अनिल सिंह को पिछले 5 वर्षों में ब्लाक अध्यक्ष पद पर रहते हुए अच्छे कार्य के लिए संगठन ने उन्हें पूर्वांचल प्रदेश प्रभारी बनाए जाने की घोषणा की। पूर्वांचल प्रदेश प्रभारी बने अनिल सिंह ने कहा पूर्वांचल के सभी जिलों में बनाए गए ब्लॉक संगठनों का हमेशा मदद किया जाएगा, बिना किसी भेदभाव के सभी प्रधानों के मदद के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। वही दुबौलिया प्रधान संघ अध्यक्ष साधू,महामंत्री अमन पाण्डेय, नबी हुसैन, विनोद पाठक,बलवंत सिंह,अमरनाथ चौधरी ,पंडित मुन्ना शास्त्री, डिंपल सिंह आदि लोगों ने अनिल सिंह को पूर्वांचल प्रदेश प्रभारी बनाए जाने पर बधाई दी।