Thursday, May 2, 2024
विचार/लेख

अफगानिस्तान में तालिबान

पाकिस्तान व चीन के साथ भारत के रिश्ते खराब चल रहे हैं, लेकिन अफगानिस्तान भारत का मित्र देश है। वहां के कई शीर्ष नेता समय-समय पर भारत का दौरा कर चुके हैं। भारत व अफगानिस्तान के मजबूत रिश्ते पाकिस्तान को फूटी आंख नहीं सुहाते। अफगानिस्तान में तालिबान के बढ़ते वर्चस्व से पाकिस्तान खुश है। भारत ने अरबों रुपये अफगानिस्तान की विविध योजनाओं में निवेश किया है। ऐसे में अफगानिस्तान का स्थिर रहना भारत के हित में है। राजनीतिक अस्थिरता का दौर उस समय शुरू हो गया था जब अमेरिका ने अपनी फौज वहा से हटा दी। उसके बाद से ही पाकिस्तान अघोषित.. रूप से तालिबान की मदद कर रहा है। यही कारण है कि अफगानिस्तान में हिंसक घटनाएं बढ़ी हैं। तालिबान के बढ़ते प्रभुत्व से भारत का चिंतित होना स्वभाविक है। भारत को आतंकियों के नाश के लिए हर जरूरी कदम उठाने चाहिए।

कांतिलाल मांडोत