Monday, May 20, 2024
बस्ती मण्डल

श्यामलाल चौधरी बने आप के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष

बस्ती। आम आदमी पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव पटेल हॉस्पिटल भुजैनी के संस्थापक श्यामलाल चौधरी को पार्टी के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ का मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया है। सोमवार को पटेल हॉस्पिटल पर पुहंचकर व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद राजपाल, जिलाध्यक्ष रामयज्ञ निषाद, युवा विंग के जिलाध्यक्ष परविन्द्र चौधरी, रामनाथ, ने डा. चौधरी को पार्टी की टोपी और फटका पहनाकर उनका स्वागत किया। डा0 चौधरी ने कहा आम आदमी पार्टी के पास सत्ता के साथ साथ व्यवस्था परिवर्तन की दृढ इच्छाशक्ति है। इसी के बदौलत पार्टी दिल्ली की सबसे लोकप्रिय सरकार साबित हो रही है। अशोक श्रीवास्तव ने कहा केजरीवाल मॉडल से उत्तर प्रदेश की जनता काफी प्रभावित है और यूपी में भी दिल्ली की तर्ज पर परिवर्तन चाहती है।