Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

केक काटकर मनाया गया प्रियंका गांधी का जन्म दिन

बस्ती । अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी का 49 वां जन्म दिन बच्चोें के बीच संकल्पों के साथ मनाया गया। मंगलवार को कांग्रेस के जिला सचिव विवेक श्रीवास्तव के संयोजन में बभनगांवा मुहल्ले के बच्चों के बीच केक काटकर खुशियों को साझा किया गया।
विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश प्रभारी के रूप में जिस प्रकार से प्रियंका गांधी के मार्ग दर्शन में कांग्रेस संगठन का ढांचा न्याय पंचायत स्तर पर मजबूत किया जा रहा है, वे स्वंय प्रदेश में घटित होने वाली दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओें का मुखर विरोध कर रही है इससे तंय है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के बल पर मतदाताओं के सहयोग से कांग्रेस निर्णायक जीत हासिल करेगी। कांग्रेस नेता पंकज द्विवेदी ने कहा कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के जमीनी धरातल को मजबूत कर रही है। महिलाओं के साथ अत्याचार, हाथरस, उन्नाव, बलरामपुर, अयोध्या एवं हापुड में बहू बेटियांे के साथ हुये जुल्म को प्रमुखता से उठाया और सरकार को निर्णय लेने के लिये बाध्य होना पड़ा। वे कांग्रेसजनों के साथ ही उत्तर प्रदेश की जनता के लिये आशा की किरण बनकर संघर्षरत है।
प्रियंका गांधी के 49 वे जन्म दिन का केक भी प्रियंका नाम की बेटी ने काटा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बच्चे और स्थानीय अभिभावक शामिल रहे।