Wednesday, May 8, 2024
बस्ती मण्डल

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के जन्मदिन पर वैदिक यज्ञ एवं वृक्षारोपण किया गया

बस्ती।उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म दिवस व विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समाजसेवी जितेन्द्र यादव की अगुवाई में आर्य समाज नई बाज़ार बस्ती द्वारा निर्मली कुण्ड राजा बाजार बस्ती में वैदिक यज्ञ व पौधारोपण कर उनके उत्तम स्वास्थ्य व निरोगी जीवन की मंगल कामना की गई। यज्ञ कराते हुए प्रधान ओमप्रकाश आर्य ने कहा कि यज्ञ सभी श्रेष्ठ कर्म का आधार है इसलिए वैदिक मंत्रों द्वारा योगी जी को उत्तम एवं निष्पक्ष शासन चलाने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। आर्य ने बताया कि योगी जी के जन्मदिन के दिन ही विश्व पर्यावरण दिवस भी मनाया जाता है। यज्ञ पर्यावरण शोधन का भी कार्य करता है। इस दिन घर-घर यज्ञ होना चाहिए क्योंकि इससे पर्यावरण तो सुरक्षित होता ही है साथ ही प्राण शक्ति भी बढ़ती है। उन्होंने कहा कि जीवन रक्षक औषधियों के द्वारा यज्ञ करने से हमारी प्राण रक्षा भी होती है और आसपास का वातावरण भी रोग मुक्त हो सकता है। पुरोहित देवव्रत आर्य व राधेश्याम आर्य ने बताया कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ इस प्रदेश के प्राण हैं इसलिए हम यज्ञ द्वारा उनकी प्राण शक्ति को तेजस्वी बनाने हेतु प्रार्थना कर रहे हैं। मुख्यमंत्री राष्ट्रपोषक महामानव हैं वे अपनी सेवा से राष्ट्र को विकसित बनाने में लीन हैं। यज्ञ के द्वारा इन्द्र, विद्युत, वायु, अग्नि और आदित्य को उनकी सहायता के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर आदित्यनारायण गिरी, अनूप कुमार त्रिपाठी, अनीशा मिश्रा, साक्षी गुप्ता, श्रेया चतुर्वेदी, शुभ्रा वर्मा, एकता गुप्ता, राधा देवी, पंडित शीतला पाण्डेय,अजय राज कसौधन, रामकुमार गुप्ता, आदि उपस्थित रहे।