Monday, July 1, 2024
बस्ती मण्डल

सात्विक खान पान व आयुर्वेद के प्रयोग से हम पुनः अपने घर समाज व देश को रोगमुक्त कर सकते हैं-वेद कुमार आर्य

बस्ती 31मई। आर्य समाज द्वारा कोरोना महामारी को रोकने के लिए चल रही यज्ञ यात्रा आज दो टोलियों में बँट गयी। एक टोली ने आदित्यनारायन गिरी व देवव्रत आर्य के नेतृत्व में जेल कालोनी स्थित मंदिर पर यज्ञ कराया और दूसरी टोली ने आर्य समाज गाँधी नगर से यज्ञ यात्रा निकालकर कम्पनी बाग तक के मोहल्लों व मुख्य मार्गों से गुजरते हुए जनसमान्य से आहुतियाँ दिलवाई। इस अवसर पर आर्य समाज गाँधी नगर के वरिष्ठ समाजसेवी वेद कुमार आर्य ने लोगों को यज्ञ के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि भारत देश में समय-समय पर इस प्रकार की महामारिया आती रही हैं। इनसे डरने की आवश्यकता नहीं है बल्कि इनसे लड़ने की आवश्यकता है। सात्विक खान पान व आयुर्वेद के प्रयोग से हम पुनः अपने घर समाज व देश को रोगमुक्त कर सकते हैं। यज्ञ यात्रा के दौरान पुरोहित हरिपति पाण्डेय व राधेश्याम आर्य ने बताया कि सामान्य सर्दी जुकाम बुखार होने पर आप घर मे आइसोलेशन में रहकर गिलोय का काढ़ा व शिलाजीत अश्वगंधा का प्रयोग कर स्वस्थ हो सकते हैं। पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी सुभाष चन्द्र आर्य ने बताया कि योग और यज्ञ को अपनाने से जीवन रोगमुक्त रहेगा। ब्रह्मांड में जहां तक भी यज्ञ की सुगंधी जाएगी वहां तक का पर्यावरण स्वच्छ हो जायेगा और वायरस नष्ट हो जाएंगे। प्रधान आयोजक ओम प्रकाश आर्य ने बताया कि इस अभियान से प्रेरणा लेकर गांवों और शहरों में भी लोग आपने घरों में यज्ञ कर रहे हैं। जिससे कोरोना का प्रकोप कम हो गया है। यदि यह क्रम बना रहे तो तीसरी लहर को काफी हद तक प्रभावहीन किया जा सकता है। इस अवसर पर बृजकिशोर आर्य, मुरलीधर भारती, उपेन्द्र आर्य, गोपेश्वर त्रिपाठी, मनीष आर्य, वेदांशी मेंहदीरत्ता, जवाहर यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

गरुण ध्वज पाण्डेय