Thursday, July 4, 2024
बस्ती मण्डल

स्काउट भवन पर राघवेंद्र पाण्डेय को दी श्रद्धाजंलि

बस्ती।उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड जिला संस्था दौलतराम स्काउट भवन बस्ती में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें राघवेंद्र शरण पाण्डेय के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए स्काउट के लोगो के साथ साथ अन्य स्थानीय लोगों ने प्रार्थना किया।
उल्लेखनीय है राघवेंद्र शरण पाण्डेय उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड के आजीवन सदस्य थे,उनके प्रयासों से विद्यालय स्तर से प्रदेश स्तर तक उनके विद्यालय के बच्चे कब बुल (स्काउट,गाइड),खेल कूद में प्रतिभाग कर जनपद का मान बढ़ाते रहते थे।
जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट एवं जनपदीय स्काउट शिक्षक कुलदीप सिंह,ब्लाक स्काउट मास्टर कप्तानगंज बीपी आनंद ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर ईश्वर से श्री पाण्डेय की आत्मा की शान्ति के लिये प्रार्थना किया।
राघवेंद्र शरण पाण्डेय के असामयिक निधन पर जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला मुख्यायुक्त दलसिंगार यादव,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश प्रसाद शुक्ल,स्काउट कमिश्नर शिव बहादुर सिंह,गाइड कमिश्नर नीलम सिंह,सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर सुरेश प्रसाद तिवारी,जिला सचिव डॉ.हरेंद्र प्रताप सिंह,कोषाध्यक्ष विद्याधर वर्मा,जिला उप सचिव घनश्याम सिंह,जिला प्रशिक्षण आयुक्त,लीडर ट्रेनर सत्या पांडेय,डीओसी अमित शुल्क,दुर्गेश यादव,स्काउट मास्टर माता प्रसाद त्रिपाठी,अजय कुमार वर्मा,मनोज कुमार अनिल,रेनू अग्रहरि,भूपेश कुमार सिंह,सुरेश गौड़,शिव नन्दन मिश्र, अखिलेश यादव, अरुण भारती, राम सुधाकर पाण्डेय, नीरज कुमार,शेषमणि पटेल,राजकेश,सतीश चन्द्र यादव,सरोज सिंह,अबू अनस मेकरानी आदि ने गहरी संवेदना व्यक्त किया है।