Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

सहमति न होने पर सपा कार्यकर्ता चुनाव लड़ने को स्वतंत्र, कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं- सिद्धार्थ सिंह

बस्ती। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उ.प्र. आवास विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को पत्र भेजकर कहा है कि पंचायत चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के अतिरिक्त चुनाव लड़ रहे पार्टी कार्यकर्ताओं पर कोई कानूनी कार्यवाही न किया जाय, सहमति न होने की दशा में सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ने हेतु पार्टी स्तर पर स्वतंत्र किया गया है।

प्रेेस को भेजे विज्ञप्ति के माध्यम से सिद्धार्थ सिंह ने कहा है कि सपा के जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर अनधिकृत ऐसे प्रत्याशियों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग किया है जो सपा के झण्डा बैनर का उपयोग कर रहे हैं। सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि सहमति न होने की स्थिति में जो लोग चुनाव लड़ रहे हैं वे भी पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता है और आगामी विधानसभा चुनावों में उनकी आवश्यकता पार्टी को पड़ेगी। यदि प्रशासनिक स्तर पर पार्टी अध्यक्ष के पत्र के बाद सपा कार्यकर्ता उत्पीड़न का शिकार हुये तो इसके उनका मनोबल कमजोर होगा। उन्होने प्रदेश अध्यक्ष से आग्रह किया है कि कार्यकर्ता हितों की रक्षा किया जाय और सपा जिलाध्यक्ष के पत्र को तत्काल प्रभाव से रद्द कराया जाय। इस सम्बन्ध में सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने से इंकार किया है।