Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

डाक्टर भास्कर शर्मा प्रोफेसर हुए नियुक्त

सिद्धार्थनगर।विश्व प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डा भास्कर शर्मा को ग्लोब ईगल यूनिवर्सिटी ने होम्योपैथिक विभाग में प्रोफेसर पद पर नियुक्त किया है। डाक्टर शर्मा को उनकी नियुक्ति का पत्र मिल चुका है।

यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित विश्व प्रसिद्ध ग्लोब ईगल विश्वविद्यालय में डॉ शर्मा बतौर प्रोफेसर नियुक्त हुए हैं। डॉ शर्मा भारत के इकलौते होम्योपैथिक चिकित्सक हैं जिन्हें विश्वविद्यालय ने होम्योपैथी विभाग में प्रोफेसर नियुक्त किया है lडाक्टर शर्मा इससे पहले भी कई विदेशी विश्वविद्यालयों में प्रोफेसर के रूप में सेवा दे चुके हैं।डा. भास्कर अभी भी कुछ विश्वविद्यालयों के दूरस्थ विभाग में बतौर प्रोफेसर सेवा दे रहे हैं। आपको बताते चलें कि डॉ शर्मा विश्व के एक मात्र ऐसे होम्योपैथिक चिकित्सक हैं।

जिन्होंने 400 से अधिक विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं। डाक्टर भास्कर अब तक लगभग 166 पुस्तकें लिख चुके हैं और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हजारों पुरस्कार व सम्मान पा चुके हैं।डॉक्टर भास्कर शर्मा को ग्लोब ईगल यूनिवर्सिटी अमेरिका के वाइस चांसलर प्रोफेसर डॉक्टर एंथोनी ने होम्योपैथी विभाग का प्रोफेसर नियुक्ति प्रमाण पत्र भेजकर जानकारी दिया है। पूर्व में डॉ भास्कर शर्मा इस अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के अलावा प्रज्ञान इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी रांची झारखंड ने विश्वविद्यालय का सलाहकार समिति सदस्य वर्ष 2019, हनीमैन कॉलेज ऑफ़ होम्योपैथी यूके लंदन वर्ष 2017,बाल ब्रिज यूनिवर्सिटी डोमिनिका वर्ष 2018,सी बी यूनिवर्सिटी टोंगा वर्ष 2017, यूनाइटेड कॉलेज ऑफ ब्राज़ील वर्ष 2020,इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजुकेशन एंड रिसर्च नई दिल्ली वर्ष 2017,बीयू विश्वविद्यालय मालदीव वर्ष 2018, महात्मा फुले टैलेंट रिसर्च अकादमी नागपुर 2016, इंटरनेशनल क्राइम फाइट एंड एलाइड अफ्रीका के सलाहकार समिति सदस्य वर्ष 2020, क्लाइमेट एक्शन थ्रो एजुकेशन फिलिपींस ने राष्ट्रीय शोधकर्ता वर्ष 2020, अफ्रीकन फेस्टिवल फाउंडेशन अफ्रीका वर्ष 2020, यूनेस्क यू एन इकोनामिक एंड सोशल काउंसिल में भारत का राष्ट्रीय सचिव वर्ष 2020 मे भी शोध निर्देशक व सलाहकार की भूमिका निभा रहे हैं ।इसके अलावा होम्योपैथी फार्माकोपिया कमेटी केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद आयुष मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली में विशेषज्ञ के रूप में वर्ष 2016 आमंत्रित किया गया था l डेढ़ सौ से अधिक पुस्तकों के लेखक व 600 से अधिक सम्मान प्राप्त चिकित्सक डॉ भास्कर शर्मा को होम्योपैथी विभाग का प्रोफ़ेसर बनाए जाने पर टांटिया विश्वविद्यालय राजस्थान के अकादमिक डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ प्रवीण कुमार शर्मा,प्रज्ञान अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ सुरेश अग्रवाल, हनीमैन कॉलेज आफ होम्योपैथी यूके लंदन के डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ शशि मोहन शर्मा, सीबीयू यूनिवर्सिटी टोंगा के अंतरराष्ट्रीय डीन डॉक्टर वेगराज सिंह,श्री गंगानगर होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज के उप प्राचार्य प्रोफेसर डॉ प्रणव चक्रवर्ती डॉ रामबालक सिंह होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज गया के प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर रविंद्र कुमार, पूर्व न्यायाधीश राज्य उपभोक्ता आयोग उत्तर प्रदेश डॉ चंद्रभाल सुकुमार,प्रोफेसर डॉ अनिल कुमार गुप्ता, डॉ रविंद्र कुमार डॉ सी एल यादव डॉक्टर ओपी श्रीवास्तव डॉक्टर प्रहलाद गर्ग डॉक्टर वर्षा सोलंकी, जस्टिस गंगा प्रसाद श्रीवास्तव जी,डॉ बीके बजाज,डॉ मनोज शर्मा डॉ सुरेश उजाला,डॉक्टर चंदेश्वर यादव, डॉक्टर पार्वती यादव, इंजीनियर अनिल कुमार गौड़, आदि लोगों ने बधाइयां दीl