Friday, July 5, 2024
बस्ती मण्डल

जरूरतमंदों में किया वस्त्र का वितरण

बस्ती । मकर संक्रान्ति के अवसर पर गुरूवार को शान्ती चेरिटेविल ट्रस्ट की ओर से बड़े वन के निकट ट्रस्ट अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय ‘शिबलू’ के संयोजन में जरूरतमंदों में वस्त्र का वितरण किया गया। अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से अनेक स्थानों पर शिविर लगाकर जरूरतमंदों में वस्त्र का वितरण चरणबद्ध ढंग से किया गया। सहयोग का यह क्रम जारी रहेगा।

वस्त्र वितरण में मुख्य रूप से शान्ती देवी, हेमलता पाण्डेय, सुषमा त्रिपाठी, मनोज कुमार जायसवाल, विनय पाण्डेय आदि ने योगदान दिया।