जानिए पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य 26 मार्च 2021 का राशिफल
हमारे साथ किन राशियों पर पड़ेगा राहु का प्रभाव जानिए अपनी राशियों के हिसाब से 3 राशियों के लिए बहुत ही बचाओ जरूरी है मेष कन्या वृश्चिक क्योंकि हो रहा है राहु का परिवर्तन करें भगवान शिव की उपासना निश्चित बदलेंगे आपके जीवन के सितारें जानिए अन्य राशियों का हाल हमारे साथ
पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती उत्तर प्रदेश संपर्क सूत्र नंबर 9628203064.8948895542
राशिफल-
मेष – भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम में न उलझें। कलह में न फंसें। व्यवसायिक स्थिति आपकी ठीक है। सूर्यदेव को जल देते रहें।
वृषभ – आपका स्वास्थ्य ठीक चल रहा है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं के संकेत दिख रहे हैं। संतान पक्ष से ध्यान देने की जरूरत है। व्यवसायिक स्थिति नरम-गरम बनी रहेगी। पीली वस्तु का दान करें।
मिथुन – आपने यदि कुछ योजनाएं बनाई हैं तो उनको करने के लिए उचित समय है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम अच्छा, व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। सूर्यदेव को जल दें।
कर्क – जुआ,सट्टा,लॉटरी में पैसे न लगाएं। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और व्यापार का पूरा-पूरा साथ आपको मिल रहा है। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
सिंह – संतान पक्ष पर ध्यान दें। व्यवसायिक स्थिति आपकी सही चलती रहेगी। थोड़ा कमी का अनुभव करेंगे। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या – सिरदर्द या नेत्र विकार सम्भव है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम की स्थिति भी थोड़ा ऊपर-नीचे चलती रहेगी। व्यापार आपका चलता रहेगा। भगवान विष्णु की अराधना करते रहें।
तुला – शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम की स्थिति नरम-गरम बनी रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। शनिदेव की अराधना करते रहें।
वृश्चिक – राजनीतिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। प्रेम की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। पीली वस्तु पास रखें।
धनु – सम्मान के प्रति सचेत रहें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम ठीक-ठाक, व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलेंगे। परेशान न हों। काली वस्तु का दान करें।
मकर – स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। मां काली की अराधना करते रहें।
कुंभ – मन खुश रहेगा। आनंद की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम की स्थिति मध्यम से बेहतर की ओर है। पारिवारिक सुख मिलेगा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन – शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और व्यापार आपका सही चल रहा है। भगवान शिव का जलाभिषेक करें। और भगवान शंकर को शिवलिंगी का फल चढ़ाएं तो आपके लिए आज अच्छा होगा