Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

आचार्य राम चन्द्र शुक्ल की 136वी जयन्ती धूमधाम से मनाई गयी

बस्ती। जिले के अगौना में स्थित आचार्य रामचंद्र शुक्ल बालिका इंटर कॉलेज में आचार्य रामचंद्र शुक्ल की 136 वी जयंती धूमधाम से मनाई गयी। इस अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन एवं सारस्वत सम्मान समारोह का संचालन करते जाने माने कवि डॉ राम कृष्ण लाल जगमग ने किया। उक्त अवसर पर डॉ. जगमग को मुख्य अतिथि मनोज कुमार द्विवेदी संयुक्त शिक्षा निदेशक बस्ती मंडल, डॉ ओम प्रकाश मिश्र उप शिक्षा निदेशक बस्ती मंडल, उत्तर प्रदेश सरकार से कबीर पुरस्कार से सम्मानित राजेंद्र नाथ तिवारी एवं संयोजक डॉ कृष्ण प्रसाद मिश्र ने निराला सम्मान से सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा आचार्य शुक्ल को हिन्दी साहित्य में योगदान कभी भुलाया नही जा सकेगा। पूरी निष्पक्षता से उन्होने आलोचना के क्षेत्र में अपनी बात रखी और आलोचना सम्राट कहलाये।