Saturday, June 29, 2024
बस्ती मण्डल

तीसरे दिन भी नदी मे लापता बालक का नही चल सका पता

दुबौलिया/बास्ती। शुक्रवार को दुबौलिया थाना क्षेत्र के अशोकपुर ग्राम पंचायत के सरयू नदी मे उनियार घाट दोस्तो संग स्नान करते समय नदी की धारा मे लापता दस वर्षीय राजेश का तीसरे दिन भी काफी खोजबीन के बाद पता नही चल सका।
बता दे की अशोकपुर बडका पुरवा गांव निवासी राम अजोर का दस वर्षीय पुत्र राजेश अपने दो अन्य साथी आनंद एंव सोहन के साथ शुक्रवार की दोपहर एक बजे गांव के दक्षिण सरयू नदी के उनियार घाट पर स्नान करते समय नदी की तेज धारा मे बहने लगे थे। सोहन ने किसी तरह से आनंद को तो बचा लिया लेकिन राजेश नदी की तेज धारा मे लापता हो गया था। मौके पर स्थानीय गोताखोरो, की मदद से जाल डाल कर काफी खोजबीन किया गया था लेकिन राजेश का कुछ पता नही चल सका। वही रविवार की सुबह डोंगी नाव वा अन्य संसाधन से उसके पिता वा अन्य ग्रामीण के साथ करीब पांच किलोमीटर तक सरयू मे तलाश की से शेरवा घाट से कटरिया, बंजरिया, चांदपुर,तक नदी की धारा मे काफी खोजबीन किया गया। लेकिन राजेश10,वर्ष का कुछ पता नही चल सका। इसी सम्बन्ध मे प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया की पीएसी के गोताखोरो को बुलाने के लिए उच्च अधिकारियो को अवगत कराया गया है लेकिन अभी तक पंहुचे नही है ।