Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

सामूहिक रूद्राभिषेक में उमड़ी आस्था

बस्ती। महाशिवरात्रि पर्व पर सनातन धर्म चेतना चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित सामूहिक रुद्राभिषेक में सैकड़ों शिव भक्तों ने कुंआनो स्थित अमहट तट पर शिवमंदिर के समक्ष पार्थिव पूजन कर सामूहिक रूप से रुद्राभिषेक किया। अनुष्ठान् पं० अभय कुमार त्रिपाठी के संचालन में विधिवत सम्पन्न हुआ, ट्रस्ट अध्यक्ष राजेश मिश्र ने सभी शिव भक्तों के मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना करके अनुष्ठान् को सफल बनाने में सहयोग के लिए सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
आयोजन में राम प्रकाश यादव, राहुल मिश्र,अरुणेश श्रीवास्तव,अनिल सिंह, संतोष सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, घनश्याम शर्मा,राम सिंह,विशाल विश्वकर्मा,अभिनव श्रीवास्तव,अर्पित दूबे,अमृत वर्मा,साक्षी पाण्डेय, विशाल पाण्डेय,बृजेश शुक्ल, राजेश चित्रगुप्त, सत्येन्द्र श्रीवास्तव,ओम प्रकाश ठाकुर, बुद्धिलाल , महेन्द्र तिवारी, सत्येन्द्र सिंह, विशाल मिश्र, प्रतिभा सिंह, मनोज यादव, अपूर्व कुमार शुक्ल, दीन दयाल तिवारी, सुनील मिश्र, अभिनव मिश्र, राज प्रकाश, बिरेन्द्र गोस्वामी, संदीप गोयल, राकेश चन्द्र श्रीवास्तव, राकेश मणि त्रिपाठी, प्रदीप चन्द्र पाण्डेय, अनूप मिश्र, हरिनाथ, अजय श्रीवास्तव, सुरेश पाण्डेय आदि अनेकों स्वयं सेवक शिव भक्त उपस्थित रहे।