Monday, July 1, 2024
बस्ती मण्डल

चर्चगेट के उजड़े गए व्यापारियों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किए सपा जिलाध्यक्ष को सौपा ज्ञापन

बस्ती। चर्च कम्पाउण्ड से प्रशासन द्वारा धवस्त की गयी दुकानों को पुनः स्थापित किये जाने तथा सील की गयी दुकनों को खोले जाने की मांग को लेकर व्यपारियों का धरना अनवरत जारी है। शुक्रवार को व्यापारियों ने उपवास रखते हुये अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान धरनास्थल पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव को पीड़ित व्यापारियों ने ज्ञापन सौंपकर न्याय दिलाने की मांग किया।

सपा अध्यक्ष ने कहा व्यापारियों के साथ प्रशासन ने क्रूरता की है, उचित फोरम पर समस्या को उठाकर व्यापारियों के हित की लड़ाई लड़ी जायेगी। पीड़ित व्यापारियों ने कहा कि वे अपना हक लेकर रहेंगे। चर्च कम्पाउण्ड व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश सिंह ने कहा व्यापारियों को प्रशासन सता रहा है। वर्षों से किरायेदारी का एग्रीमेण्ट करवाकर व्यापार कर रहे दुकानदारों को प्रशासन ने कुछ ही मिनटों में सड़क पर ला दिया। उनके परिवार भुखमरी के कगार पर हैं। आज के धरने में अनिल सिंह, अम्बिकेशधर द्विवेदी, अशोक कुमार, भोलानाथ शुक्ला, राजनरायन शुक्ल, अनिल पाण्डेय, हरि गुप्ता, दिलीप श्रीवास्तव, राजमणि शुक्ला, मो. उमर, शिवओम गुप्ता, विनोद चौधरी, चन्द्रभान, रामकरन यादव आदि मौजूद रहे।