Monday, July 1, 2024
बस्ती मण्डल

पंचायत चुनाव को लेकर अनुराग त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को उत्साहित किया

सेमरियावां/संतकबीरनगर।(उमंग प्रताप सिंह) कांटे मंडल आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा वार्ड नम्बर 11 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अगया‌ सेक्टर के दसांवा ग्राम पंचायत के बैठक में अध्यक्षता करते हुए अनुराग त्रिपाठी कांटे मंडल अध्यक्ष , वर्ड नम्बर 11 के प्रभारी राम बहादुर सिंह ने कहा कि सभी जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत वार्डों व ग्राम पंचायतों से भाजपा कार्यकर्ता जीत कर आएं, इसके लिए सभी कार्यकर्ता गण उत्प्रेरित किया और पंचायत चुनाव मजबूती से लड़ना है।
कार्यक्रम के संयोजक गोविंद जयसवाल जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी वर्ड नम्बर 11 , एवं संचालन संजय चौहान ने किया।
कार्यक्रम में आए हुए अनुराग त्रिपाठी कांटे मंडल अध्यक्ष, रामसागर चौधरी सेमारियावा मंडल अध्यक्ष , गोविंद जयसवाल जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी वर्ड नम्बर 11, राम बहादुर सिंह वर्ड नम्बर 11 के प्रभारी, संजय चौहान, उमंग प्रताप सिंह मंडल सह संयोजक समेत आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद थे।