Sunday, May 12, 2024
उत्तर प्रदेश

बस्ती सहित प्रदेश के सात जिलों में आज जारी नहीं होगी आरक्षण लिस्ट

लखनऊ। गांवों में पंचायत चुनाव की हलचल तेज है लोग आरक्षण सूची जानने को बेताब हैं। वैसे यूपी के अधिकांश जिलों में आरक्षण लिस्ट जारी हो गयी। वहीं कानपुर मंडल केे छह जिले और बस्ती मंडल का एक जिला ऐसा हैं जहां अभी आरक्षण लिस्ट के लिए लोगों को इंतजार करना होगा। बता दें कि इन जिलों में कल तीन मार्च को आरक्षण सूची जारी होने की संभावना है। कानपुर मंडल के यह जिले हैं कानपुर, इटावा, औरेया, फर्रुखाबाद, कन्नौज और कानपुर देहात है। वहीं बस्ती मंडल के बस्ती जिले में भी कल ही सूची जारी होगी।

इससे पहले सभी जगह आरक्षण लिस्ट को क्रास चेकिंग के बाद ड्राफ्ट तैयार कर लिया था। कई जगहों पर मंगलवार शाम तक डीएम के मुहर के बाद आरक्षण का अंनतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। जिला पंचायत और ब्लॉक में आरक्षण का प्रकाशन किया जाएगा। आरक्षण पर 4 से आठ मार्च तक आपत्तियां ली जाएंगी। सुनवाई के बाद 13 से 14 मार्च के बाद आरक्षण की फाइनल सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 11 फरवरी से जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी और ग्राम प्रधान.सदस्यों के आरक्षण को लेकर मशक्कत चल रही है। शासन आदेश के मुताबिक आरक्षण तय करने की प्रक्रिया चल रही है। बरेली जिले में जिला पंचायत राज विभाग के अधिकारियों ने आरक्षण तय करके जिला स्तरीय समिति को सौंप दिया।