Sunday, June 30, 2024
बस्ती मण्डल

बस्ती के कमाण्डेन्ट निशीथ को आपदा, बचाव के क्षेत्र में अति ‘उत्कृष्ट सेवा पदक‘ सम्मान

बस्ती । बस्ती शहर के मूल निवासी निशीथ उपाध्याय को ‘आपदा प्रबन्धन, राहत एवं बचाव‘ कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत सरकार ने ‘अति उत्कृष्ट सेवा पदक‘ दिये जानें की घोषणा की है । यह सम्मान देश के पुलिस बल व अर्धसैनिक बल के सदस्यो को अति उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है । वर्तमान में निशीथ उपाध्याय, कमाण्डेन्ट, 2वीं वाहिनी एन0 डी0 आर0 एफ0 के पद पर कोलकोता में तैनात हैं। वेे कई वर्षो से देश व विदेश में आपदा प्रबन्धन एवं बचाव कार्यो का नेतृत्व करते आ रहे है। इन्होनें सिक्किम भुकम्प (2011), नेपाल भूकम्प (2015), ‘फायलिन‘, ‘हुडहुड‘, ‘बुलबुल‘, ‘फोनी‘ तथा गत वर्ष 2020 में आये ‘अम्फन‘ चक्रवाती तूफान में राहत एवं बचाव कार्यों का नेतृत्व किया है। इसके अतिरिक्त बंगाल, बिहार, असम, केरल एवं कर्नाटक में आये भीषण बाढ़ के दौरान मे भी राहत एवं बचाव कार्य की कमान सँभाली थी। इनके कुशल नेतृत्व व किये गये कार्यो को अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा गया है।

निशीथ उपाध्याय मूलतः बस्ती शहर के रोडवेज तिराहे के समीप मालविया रोड के निवासी है। यह स्वर्गीय श्री राम केवल उपाध्याय एवं स्वर्गीया श्रीमती सत्यवती देवी उपाध्याय के पुत्र तथा स्वर्गीय श्री कामता प्रसाद उपाध्याय के सुपौत्र है। इनका पैत्रिक गाँव बस्ती सदर मे स्थित भैसहियाँ है। निशीथ बचपन से ही मेधावी छात्र रहें है तथा इनकी प्रारम्भिक शिक्षा राजकीय इण्टर कॉलेज एवं खैर इण्टर कॉलेज बस्ती में सम्मपन्न हुई तत्पश्चात् इलाहाबाद विश्वविद्यालय से भौतिक शास्त्र में एम एससी तथा फ्रेंच भाषा में डिप्लोमा की पढायी पूरी की । निशीथ उपाध्याय को इसके पूर्व भी यू एन मेडल, एन डी आर एफ मेडल, प्रेसीडेन्ट पुलिस मेडल फार मेरिटोरियस सर्विस व अनेको बार महानिदेशक के प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क से अलंकृत किया जा चुका है। निशीथ ने संयुक्त राष्ट्र संघ में ‘इण्डियन फार्म पुलिस‘ के उप- कमाण्डर की हैसियत से अशांत देश कांगो में भी सेवायें दी है। इसके अतिरिक्त भारत मे तथा विदेशो मंे कई प्रशिक्षण कार्यक्रमों, संगोष्ठी व संयुक्त अभ्यास में हिस्सा लिया है।
सिक्किम भूकम्प के दौरान किये कार्यों पर इनके द्वारा लिखित लेख कई पत्रिकाओं में प्रकाशित हुआ था। इन्होंने नेपाल भूकम्प में किये राहत एवं बचाव कार्यों पर किताब ’नेपाल भूकम्प-जिंदगी की तलाश‘ लिखी, जिसको भारत सरकार द्वारा प्रकाशित किया गया। अभी हाल में ’भीषण चक्रवाती तूफान- अम्फान-2020’ विषय पर इनके द्वारा लिखित शोध-पत्र को ’वर्ल्ड कांग्रेस ऑन डिस्आस्टर मनैजमेन्ट’ में स्वीकार किया गया है तथा प्रस्तुत करने क े लिए इन्हें आमंत्रित भी किया गया है।
निशीथ उपाध्याय के लिए ’ अति उत्कृष्ट सेवा पदक’ की घोषणा पर इनके बड़े भाई विनय उपाध्याय, भाभी श्रीमती अरूण प्रभा उपाध्याय, श्रीमती चन्द्रप्रभा उपाध्याय, भतीजे अभिषेक उपाध्याय एवं अभिनव उपाध्याय, राकेश त्रिपाठी, राकेश पाल, संजय मिश्र, सुनील मिश्रा, अभय प्रताप सिंह, विनोद शुक्ला ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।