Monday, July 1, 2024
बस्ती मण्डल

भाजपा नेत्री सैकड़ों महिलाओं संग थामा समाजवादी पार्टी का दामन

कलवारी/बस्ती (सुनीलः कुमार उपाध्याय) भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री शकुंतला चौधरी ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दूधराम ने सैकड़ों महिलाओं संग सदस्यता दिलाया इस दौरान शकुंतला चौधरी ने अखिलेश यादव के नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है
रविवार को महादेवा विधानसभा के पूर्व विधायक दूधराम दोफडा गांव में भाजपा जिला मंत्री शकुंतला चौधरी के घर पहुंच कर सैकड़ों महिलाओं को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलायी जिला मंत्री अब से भाजपा छोड़कर साइकिल की सवारी कर ली है दूधराम ने कहा कि कार्यकर्ता जल्द गांव गांव जाकर पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएंगें विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का काम किया जाएगा भाजपा नेत्री शकुंतला चौधरी के साथ इंद्रावती चौहान, आरती प्रजापति, सुनीता देवी, लालमती, उर्मिला,निर्मला, सीमा देवी, सुभावती देवी, श्याम दुलारी, रेखा देवी ,गुड़िया देवी मंजू देवी,कुमारी संगीता, आरती कनौजिया, रीमा, पूजा,रीमा देवी, मंजू, कमलावती गौतम, सरोजा, कोमल, श्याम राजी, आदि लोग मौके पर उपस्थित रहे|