Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

अवधेश सिंह सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता,ं देवी पाटन मण्डल के प्रभारी मनोनीत

बस्ती । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कृपाशंकर मिश्र ने प्रदेश महामंत्री बाबूराम सिंह की संस्तुति पर अवधेश सिंह को सहकारिता प्रकोष्ठ का प्रदेश प्रवक्ता एवं देवी पाटन मण्डल का प्रभारी नामित किया है।
यह जानकारी देते हुये कांग्रेस जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ ने बताया कि अवधेश सिंह पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता है। निश्चित रूप से वे अपने नये दायित्वोें पर खरा उतरेंगे।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अवधेश सिंह को सहकारिता प्रकोष्ठ का प्रदेश प्रवक्ता एवं देवी पाटन मण्डल का प्रभारी नामित किये जाने पर पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, रामजियावन, वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय, अनूप पाण्डेय, देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, मानिकराम मिश्र, भूमिधर गुप्ता, ई. राज बहादुर निषाद, अतीउल्ला सिद्दीकी, सुबुही निकहत, महबूब आलम, राकेश पाण्डेय गांधियन, मो. रफीक खां, रामभवन शुक्ल, महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष मंजू पाण्डेय, गिरजेश पाल, सीमा निषाद, महेन्द्र श्रीवास्तव, देवी प्रसाद पाण्डेय, सूर्यमणि पाण्डेय, राणा प्रताप सिंह, साधू शरन आर्य, नीलम विश्वकर्मा, जितेन्द्र प्रताप सिंह, नीलम चतुर्वेंदी, नफीस अहमद, अनिल त्रिपाठी, रामबचन भारती, साधू पाण्डेय, डा. वाहिद अली, रामधीरज चौधरी, वारिस अली, अली हुसेन, हैदर अली, हाजी शेर अली शेर, अनिल त्रिपाठी, इफ्तिखार अहमद, अफजाल अहमद, नूर मोहम्मद, अब्दुल वाहिद, मो. रजा, राम बहादुर सिंह, मकबूल हसन, शौकत अली नन्हू,, अशफाक अहमद, अलीम अख्तर, डा. मोहम्मद हुसेन, शकुन्तला देवी, विनोद रानी आहूजा आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।