Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

समाजवादी पार्टी ने खलीलाबाद जिला मुख्यालय पर मनाया राष्ट्रीय महिला दिवस

संत कबीर नगर ।(उमंग प्रताप सिंह) खलीलाबाद , आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी व प्रदेश अध्यक्ष जी के निर्देशानुसार 13 फरवरी को सरोजनी नायडू जी की जयंती पर राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर सरकार को घेरने के लिए महिला घेरा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसको लेकर आज समाजवादी पार्टी कार्यालय खलीलाबाद में सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शकुन्तला यादव जिला अध्यक्ष महिला सभा(संत कबीर नगर जिले) ने कहा कि महिलाओं का सम्मान होना चाहिए। महिलाओं को पेंशन की व्यवस्था होनी चाहिए। घरेलू हिंसा बंद होनी चाहिए।
महिलाओं का थाने में सुनवाई होनी चाहिए।

कार्यक्रम को सम्बोधित शकुन्तला यादव जिला अध्यक्ष महिला सभा , प्रिया पाठक, रुपवती बेलदार, शेषनाथ यादव, समेत आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद थे।