Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

चौधरी अजीत सिंह के 83 जयन्ती पर उन्हें याद किया गया

बस्ती। राष्ट्रीय लोकदल की जिला इकाई के तत्वावधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह की 83 वीं जयंती पर उन्हे याद किया गया। सिंचाई विभाग कालोनी स्थित चौ. चरण सिंह फील्ड हॉस्टल में पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष राधेश्याम चौधरी ने कहा कि चौ. अजीत सिंह ने अपने पिता की सोच और विचारों से खुद को जोड़ते हुये पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

पिता की तरह वे भी किसानों के हितैसी हैं और उनका मानना है कि देश की खुशहाली का रास्ता खेत खलिहान से होकर गुजरता है। परेशान किसान देश को कुछ नही दे सकता। जबकि खुशहाल किसान देश को समृद्ध बना सकता है। रालोद नेता ने कहा मौजूदा सरकार के केन्द्र में किसान नही खरबपति हैं जिकी इच्छा और सपनों को पूरा करने के लिये सरकार कानून बना रही है। उन्होने अपने नेता चौ. अजीत सिंह के स्वस्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की। पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी, रायअंकुरम श्रीवास्तव, धनंजय सिंह, शिवकुमार गौतम, शेर सिंह, वकास अहमद, सुजीत कुमार शुक्ल, श्रीराम मौर्य, उदयभान चौधरी, रहमान, साइमन फारूकी, द्वारिका सिंह, गंगासागर चौधरी, फजलुर्रहमान, इन्द्रबहादुर यादव, बब्बू चौधरी आदि ने चौ. अजीत सिंह के योगदान पर प्रकाश डाला।