Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

राम यज्ञ निषाद के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने ली सदसयता

बस्ती।आम आदमी पार्टी की जिला इकाई के तत्वावधान में चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के तहत रविवार को जिलाध्यक्ष रामयज्ञ निषाद के नेतृत्व में विधानसभा महादेवा के डड़वा में सदस्यता अभियान चलाया गया। जिलाध्यक्ष एवं आप नेता तिलकराम चौधरी की अगुवाई में दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। सभी का जिलाध्यक्ष ने टोपी पहनाकर स्वागत किया और पार्टी की नीतियों से परिचित कराया।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में जिलाध्यक्ष रामयज्ञ निषाद ने कहा दिल्ली मॉडल की चर्चा सुनकर लोग तेजी से पार्टी से जुड रहे हैं। उन्होने अन्नदाताओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार और केन्द्र व प्रदेश सरकार की नाकामियों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर कोषाध्यक्ष जनकराज, अब्दुल अहद, तिलक राम चौधरी, मीरा कठेरिया, फ़िरदौस अहमद, सुनील पाल, अर्चना कुमारी, फूल चन्द, राम किशुन, आशा राम चौधरी, राम अषीश, रामवृक्ष, मिथिलेश, शिव कुमार गिरि, राम गुलाम, मुरली यादव, राम दौड़, ठाकुर दीन, शम्भु नाथ, विनय कुमार, विजय कुमार चौधरी, राम रोहित, पंचमी देवी आदि लोग मौजूद रहे।