Monday, July 1, 2024
बस्ती मण्डल

सपा की बैठक में बनी ग्राम पंचायत चुनाव तैयारियों की रणनीति

बस्ती । समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी पंचायत चुनाव तैयारियों की रणनीति पर विचार किया गया।
सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि पार्टी ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत का चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगी। कार्यकर्ताओें का आवाहन किया कि वे पूरी ताकत से चुनाव की तैयारियांे में जुट जांय और गांव- गांव जाकर पार्टी की नीति और कार्यक्रमोें से लोगों को जोड़े।
पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि भाजपा नफरत, हिंसा की राजनीति करती है, इससे सावधान रहे और लोगों को बतायंे कि किसान, नौजवान विरोधी भाजपा की सरकार किस प्रकार से लोगों की आवाजों को कमजोर करने का दुस्साहस कर रही है। पूर्व विधायक रामललित चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, जितेन्द्र कुमार उर्फ नन्दू चौधरी, दूधराम के साथ ही चन्द्रभूषण मिश्र, सिद्धेश सिन्हा, समीर चौधरी, यज्ञेश पाण्डेय, गुलाम गौस, राजकपूर यादव, रन बहादुर यादव, अरविन्द यादव, मो. सलीम, राजेन्द्र चौधरी, चन्द्रिका यादव, जावेद पिण्डारी आदि ने बैठक को सम्बोधित करते हुये बूथ स्तर पर सांगठनिक मजबूती और पार्टी की नीतियों से लोगों को मजबूती से जोड़ने पर जोर दिया।
बैठक में मुख्य रूप से सूर्यमणि यादव, विजय विक्रम आर्य, अरविन्द सोनकर, गंगा यादव, रजनीश यादव, अखिलेश यादव, मो. जावेद, सुरेन्द्र सिंह ‘छोटे’, रत्नाकर धूसिया, मो. हारिश, भोला पाण्डेय, युनूस आलम, अनिल निषाद, रवि गुप्ता, श्याम सुन्दर यादव, तूफानी यादव, प्रदीप यादव मुलायम, इन्द्रजीत यादव, रामजनम चौधरी, अमर सिंह यादव, अमित गौड़, प्रशान्त यादव, सुशील यादव, संजय सिंह, राजेन्द्र यादव, रमेश कुमार गौतम, मो0 शकील, वीरेन्द्र चौधरी, गुलाब सोनकर, राम अधार चौधरी, महन्थ यादव, अंकित शुक्ल, दिलीप कुमार यादव, सुभाष चन्द्र चौधरी, परशुराम चौधरी, श्याम सुन्दर चौहान, जगदीश यादव, ऋषि कुमार गौतम, खालिद हुसेन, आनन्द चौधरी, रामचन्दर यादव के साथ ही पार्टी के अनेक कार्यकर्ता, पदाधिकारी शामिल रहे। बैठक के अंत में सपा के जिला सचिव मुरलीधर की 56 वर्षीया पत्नी गीता पाण्डेय एवं रमेश चन्द्र गौतम के पिता के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुये दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।