Tuesday, July 2, 2024
साहित्य जगत

कीर्तिमान स्थापित करके

कीर्तिमान स्थापित करके,
बहुत बड़ा यश लेगा।
कोरोना का टीका भारत,
जल्द विश्व को देगा।

मिटा रहा है देश हमारा,
मानवता की पीर।
आर्थिक मोर्चे पर बदलेगी,
भारत की तस्वीर।

आज समूचा विश्व कर रहा,
भारत का सम्मान।
दिया हमारे वैज्ञानिकों ने,
सबको जीवन दान।

डॉ. वी. के. वर्मा
चिकित्साधिकारी
जिला चिकित्सालय बस्ती