Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

नगर पंचायत गायघाट पहुँचकर एसडीएम सदर ने लिया जनसमस्याओं को संज्ञान,निस्तारण का दिया आदेश

 


बस्ती। नगर पंचायत गायघाट पहुँचकर एसडीएम सदर ने लिया जनसमस्याओं को संज्ञान,निस्तारण का दिया आदेश ।नवनिर्मित नगर पंचायत गायघाट में बजबजाती नाली की समस्या को संज्ञान में लेते हुए उप जिलाधिकारी बस्ती सदर आसाराम वर्मा, ईओ नगर पंचायत अमरजीत, क्षेत्रीय लेखपाल आमोद आर्य ने कस्बे में घूम कर लोगों की जन समस्याओं का जायजा लिया।मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने तत्काल समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
शुक्रवार को देर शाम गायघाट कस्बे में पहुंचे एसडीएम सदर आसाराम वर्मा ने कस्बे में बज बजाती नाली के अलावा उपस्थित लोगों से अनजान समस्याओं के बारे में बातचीत किया। पहले से उपस्थित ईओ अमरजीत को कस्बे में साफ सफाई, पटी नाली को चालू कराने सहित बजबजाती नाली आदि की समस्या देख नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल निजात दिलाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। नगर पंचायत के गायघाट कस्बे में सुबह से ही सफाई कर्मी नाली की सफाई का कार्य कर रहे थे।
इस मौके पर मुख्य रूप से मनीष त्रिपाठी, रमेश अग्रहरी, विजय गुप्ता, आलोक त्रिपाठी, शकील अहमद, शाह आजम सहित कई लोग मौजूद रहे।