Sunday, May 19, 2024
Others

केन्द्र और प्रदेश की मौजूदा सरकार जन आन्दोलनों को कुचलने के लिये अलोकतांत्रिक प्रक्रिया अपना रही है-अंकुर वर्मा

बस्ती। कांग्रेस पार्टी दफ्तर पर गणतंत्र का 72 वां पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिलाध्श्क्ष अंकुर वर्मा ने झण्डारोहण किया। अपने सम्बोधन में उन्होने कहा आज के दिन ही हमारे देश में अपना संविधान लागू हुआ था। संविधान के दायरे में रहकर हर भारतीय को अपनी बात रखने का पूरा हक है। लेकिन केन्द्र और प्रदेश की मौजूदा सरकार जन आन्दोलनों को कुचलने के लिये अलोकतांत्रिक प्रक्रिया अपना रही है। यह भारतीय लोकतंत्र के लिये बेहद खतरनाक स्थिति है। वरिष्ठ कांग्रेसी देवेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा आजाद भारत पहली बार इतनी क्रूर सरकार बनी है। मौजूदा सरकारों को ने तो लोतिंत्रिक परम्पराओं की परवाह है और न जन भावनाओं की। इस अवसर पर ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, प्रेमश्ांकर द्विवेदी, रामभवन शुक्ल, मो. रफीक खां, कौशल किशोर श्रीवास्तव, गिरजेश पाल, विश्वनाथ चौधरी, गायत्री गुप्ता, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, रूपेश पाण्डेय, विकास वर्मा, सतेन्द्र मिश्रा, पवन अग्रहरि, सोमनाथ पाण्डेय, शकुन्तला देवी, पिण्टू मिश्रा, रामधीरज चौधरी, सुरेन्द्र मिश्रा, अच्छेलाल गुप्ता, पंकज द्विवेदी, प्रदीप कुमार सिंह, अतीउल्लाह सिद्धीकी, शिवशंकर चंचल, डा. वाहिद सिद्धीकी, यदुनंनदन मिश्रा, लालजीत पहलवान, नीलम, आफाक अहमद, अलीम अख्तर, गुड्डू सोनकर, मदन मद्धेशिया सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद थे।