Monday, July 1, 2024
साहित्य जगत

बाल दिवस पर हृदयोगार

राष्ट्र प्रेम का ध्वज लहराया।

भारत को आजाद कराया।
भेदभाव से ऊपर उठकर,
मानवता को गले लगाया।

किया ना जीवन में आराम।
किया राष्ट्र के हित में काम।
बाल दिवस के महापर्व पर,
चाचा नेहरू तुम्हें प्रणाम।

आज तुम्हारे ऊपर चाचा,
भारत माता होती है हर्षित।
नेहरू जी के श्री चरणों में,
करता श्रद्धा सुमन समर्पित।

डा0 वी0 के0 वर्मा
चिकित्साधिकारी, जिला चिकित्सालय-बस्ती